वेटलिफ्टिंग में विजय प्रजापति और आकांक्षा व्यवहारे की चांदी

विश्व यूथ वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप पिता पर चढ़े कर्ज को उतारना चाहता है मध्य प्रदेश का विजय खेलपथ संवाद नई दिल्ली। विश्व यूथ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के पहले ही दिन लिओन (मैक्सिको) में विजय प्रजापति (49 किलो भार वर्ग) और आकांक्षा व्यवहारे (40 किलो भार वर्ग) देश को दो रजत पदक दिलाए। अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेल रहे मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के विजय के लिए यह पदक परिवार के दुर्दिन दूर कर सकता है।  मैक्सिको प.......

क्वार्टर फाइनल में ही चूर-चूर हुई भारतीय चुनौती

पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन में हारे जकार्ता। भारतीय बैडमिंटन के लिहाज से शुक्रवार का दिन अच्छा नहीं रहा। इंडोनेशिया ओपन में भारत के स्टार खिलाड़ियों को पुरुष और महिला सिंगल्स में हार कर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता पीवी सिंधू और उदीयमान बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन दोनों ही अपने अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले हार गए। इन दोनों खिलाड़ियों की हार के साथ ही भारतीय चुनौती इस टूर्नामेंट में खत्म हो गई। पीवी सिंधु और.......

चोटिल मैरीकॉम ट्रायल से हटीं

राष्ट्रमंडल खेलों में खेलने पर सस्पेंस नयी दिल्ली। अनुभवी भारतीय मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम को पैर में चोट लगने के बाद शुक्रवार को राष्ट्रमंडल खेलों के 48 किलोग्राम के ट्रायल के बीच में ही हटने के लिए मजबूर होना पड़ा। छह बार की विश्व चैम्पियन 48 किलोग्राम सेमीफाइनल के पहले दौर में चोटिल हो गयी थी। उनके हटने से हरियाणा की नीतू ने यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रायल के फाइनल में प्रवेश किया। पिछले राष्ट.......

लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

डेनमार्क के रासमस गेम्के को दी करारी शिकस्त जकार्ता। भारत के युवा शटलर लक्ष्य सेन ने इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। उन्होंने गुरुवार (नौ जून) को जकार्ता में डेनमार्क के रासमस गेम्के को सीधे गेम में हरा दिया। लक्ष्य विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुके हैं। वो बैंकॉक में थॉमस कप में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया के सदस्य थे। 20 साल के लक्ष्य ने दुनिया के.......

मुझे मलाल नहीं मेरे पास है थॉमस कपः एचएस प्रणय

बैडमिंटन खिलाड़ी कई दिग्गजों को दे चुका है मात खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पांच साल के व्यक्तिगत खिताब के सूखे को खत्म करने की उम्मीद लगाए बैठे एचएस प्रणय ने कहा कि अगर वह ऐसा नहीं भी कर पाते तो उन्हें कोई मलाल नहीं होगा क्योंकि अब उनके पास थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट का स्वर्ण पदक है। प्रणय भारतीय बैडमिंटन में ‘जाइंट किलर’ के नाम से मशहूर हैं। प्रणय अपने कॅरिअर के दौरान ली चोंग वेई, लिन डैन, चेन लोंग और विक्टर एक्सेलसन.......

पदक तालिका में हरियाणा सबसे आगे

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: खिलाड़ियों ने अब तक 96 पदक झटके खेलपथ संवाद पंचकूला। हरियाणा खेलो इंडिया यूथ गेम्स की पदक तालिका में अभी तक सबसे आगे चल रहा है और गुरुवार शाम पांच बजे तक हरियाणा 96 पदक अपने नाम कर चुका है। इनमें 33 स्वर्ण, 27 रजत और 36 कांस्य पदक शामिल हैं। गुरुवार शाम पांच बजे तक हरियाणा के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में तीन स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य के साथ कुल 14 पदक झटके हैं। बैडमिंटन में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक हरियाणा.......

पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में

समीर वर्मा और आकर्षी को मिली हार जकार्ता। शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन ने बुधवार को शुरू हुए इंडोनेशिया सुपर मास्टर 500 टूर्नामेंट में जीत से आगाज करते हुए दूसरे दौर में जगह बना ली है। 2.80 करोड़ रुपये (360000 डॉलर) की इनामी राशि के टूर्नामेंट में विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ने डेनमार्क के हांस क्रिस्टियन सोलबर्ग विटिंग्स को सीधे गेमों में 21-10, 21-18 से हराया। दो बार की ओलंपिक पदक विजे.......

कप्तान सुनील छेत्री के दो गोलों से हारा कम्बोडिया

एशिया कप क्वालिफिकेशन, छेत्री ने यूएई के मबखौत को पछाड़ा खेलपथ संवाद कोलकाता। कप्तान सुनील छेत्री के करिश्माई खेल की बदौलत भारत ने एशिया कप क्वालिफिकेशन के तीसरे दौर के पहले मैच में बुधवार को कंबोडिया को 2-0 से हराया। दोनों गोल सुनील छेत्री ने किए। 126वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे सुनील छेत्री के इसके साथ अंतरराष्ट्रीय करियर में 81 गोल हो गए हैं। इसके साथ ही वह दुनिया में सर्वाधिक गोल करने वालों की सूची में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।.......

भारत में भी अब उठा सकेंगे एयर स्पोर्ट्स का लुत्फ

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने लांच की पॉलिसी एयरोबैटिक्स समेत ये 11 गेम शामिल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत में भी अब लोग पैरा ग्लाइडिंग, एयर रेसिंग, हैंग ग्लाइडिंग समेत कई एयर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकेंगे और इसे करियर का माध्यम बना सकेंगे। यह खुशखबरी दी है केंद्र सरकार ने। दरअसल, अब देश में भी एयर स्पोर्ट्स को तवज्जो दी जाएगी। भारत सरकार देश में एयर स्पोर्ट्स पॉलिसी लाई है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को इस प.......

कुश्ती में चला हरियाणा का सिक्का

तीन स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक जीते खेलपथ संवाद पंचकूला। हरियाणा ने मंगलवार को भी कुश्ती में कमाल कर दिया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कुश्ती के छह इवेंट में राज्य के खिलाड़ियों ने नौ पदक झटके। इसमें तीन स्वर्ण, दो सिल्वर और चार कांस्य पदक शामिल हैं। 71 किलोग्राम भारवर्ग के ग्रिको रोमन स्टाइल में हरियाणा के अंकित गुलिया ने स्वर्ण पदक हासिल किया।  दूसरी तरफ 80 किलोग्राम भारवर्ग में अंकित ने भी गोल्ड पदक पर अपना कब्जा ज.......